रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक में HAL-IISc कौशल विकास केन्द्र का किया उद्घाटन, बोले- ज्ञान शक्ति है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2020

बेंगलुरु। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चित्रदुर्ग जिले में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के चाल्लाकेरे परिसर में एचएएल-आईआईएससी कौशल विकास केन्द्र का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए किए गए उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि ज्ञान शक्ति है और नवोन्मेष तथा रचनात्मकता के लिए कुशल श्रमबल होना बुनियादी जरूरत है। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के यहां स्थित मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 

इसे भी पढ़ें: रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी क्रांति का शंखनाद, 101 अस्त्र बनाएगा हिन्दुस्तान 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो रंगराजन ने कहा, ‘‘हम एचएएल के आभारी हैं कि उसने हमारा समर्थन किया और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल पर हमारे साथ भागीदारी की।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हम देश भर से सैकड़ों युवा श्रमिकों और पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए एचएएल के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।’’ गौरतलब है कि आईआईएससी ने 2016 में अपने प्रस्ताव के साथ एचएएल से संपर्क किया और एचएएल ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोग्राम के तहत इसे वित्त पोषित करने और सहयोग देने की सहमति दी थी।

प्रमुख खबरें

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!