Defence Minister Rajnath Singh की दुश्मनों को ललकार, 'Indian Coast Guard से टकराने की हिम्मत मत करना'

By अंकित सिंह | Jan 05, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने देश की तटरेखा को शत्रुओं के लिए अछूत बना दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तटरक्षक बल ने शत्रुओं के मन में ऐसा भय पैदा कर दिया है कि यदि कोई सीमा की ओर देखने की भी हिम्मत करेगा, तो तटरक्षक बल उसे नहीं छोड़ेगा। आईसीजी के पहले प्रदूषण नियंत्रण पोत 'समुद्र प्रताप' के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हमारे तटरक्षक बल ने हमारे शत्रुओं के मन में ऐसा भय पैदा कर दिया है कि यदि कोई हमारी सीमा की ओर देखने की भी हिम्मत करेगा, तो तटरक्षक बल उसे ऐसा करने की स्थिति में नहीं छोड़ेगा।

भारत को एक जिम्मेदार समुद्री शक्ति बताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, "ऐसे समय में जब दुनिया वैश्विक समुद्री अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, भारत ने बार-बार यह साबित किया है कि वह न केवल अपने हितों की रक्षा करता है, बल्कि पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता भी सुनिश्चित करता है। साथ मिलकर आगे बढ़ने का यही समावेशी दृष्टिकोण भारत को एक जिम्मेदार समुद्री शक्ति बनाता है।" रक्षा मंत्री ने कहा, "हमें समुद्री शासन के क्षेत्र में मानदंड निर्धारित करने होंगे, क्षमता निर्माण पहलों को मजबूत करना होगा और सहयोगात्मक ढांचों को आगे बढ़ाना होगा। भारतीय तटरक्षक बल को अपने परिचालन सिद्धांतों, संस्थागत प्रथाओं और तकनीकी नवाचारों को ऐसे उच्च मानकों तक पहुंचाना होगा कि उनकी सर्वोत्तम प्रथाओं का विश्व स्तर पर अनुसरण किया जाए।"

इसे भी पढ़ें: Defence Sector में आत्मनिर्भरता पर Rajnath Singh का बड़ा बयान, 15-20 साल में बनेंगे Global Leader

उन्होंने आगे कहा, "पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय तटरक्षक बल ने खुद को क्षेत्रीय मानक स्थापित करने वाले के रूप में स्थापित किया है। अब समय आ गया है कि इस भूमिका को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाया जाए और वैश्विक नेतृत्व की ओर निर्णायक रूप से कदम बढ़ाया जाए।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित किए जा रहे दो प्रदूषण नियंत्रण पोतों (पीसीवी) की श्रृंखला में पहले पोत, भारतीय तटरक्षक पोत (आईसीजीएस) 'समुद्र प्रताप' को कमीशन किया। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका