रूसी तेल खरीद पर जयशंकर की यूरोपीय देशों को दो टूक, अपने नागरिकों के लिए सबसे अच्छा सौदा पाना हमारा नैतिक कर्तव्य

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2022

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत की आलोचना पर पलटवार करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस कदम को सही ठहराते हुए बयान दिया है। एस जयशंकर ने बैंकॉक में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान कहा कि हर देश उच्च उर्जा कीमतों को कम करने के लिए सबसे अच्छा सौदा सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा और भारत भी यही कर रहा है। एस जयशंकर ने कहा कि भारत के लिए सबसे अच्छा सौदा सुनिश्चित करना उनका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि नई दिल्ली रूसी कच्चे तेल पर अपनी स्थिति के बारे में बहुत ईमानदार और खुली है और दुनिया को इस वास्तविकता को स्वीकार करने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर की चीन को दो टूक, सीमावर्ती इलाकों में शांति भंग करने से हमारे संबंधों पर पड़ेगा असर

जयशंकर ने आगे कहा, "मेरे पास 2000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाला देश है। ये वे लोग नहीं हैं जो ऊर्जा की ऊंची कीमतें वहन कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करना मेरा दायित्व और नैतिक कर्तव्य है कि मैं उन्हें सबसे अच्छा सौदा दिलाऊं जो मैं कर सकता हूं।"उन्होंने कहा कि अमेरिका सहित देश भारत की स्थिति को जानते हैं और "उसके साथ आगे बढ़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing