कोरोना महामारी के कारण चैम्पियन राफेल नडाल नहीं खेलेंगे अमेरिकी ओपन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

मैड्रिड। गत चैम्पियन राफेल नडाल कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिकी ओपन नहीं खेलेंगे जिससे रोजर फेडरर के ग्रैंडस्लैम खिताबों के रिकार्ड की बराबरी के लिये उन्हें और इंतजार करना होगा। नडाल ने सिलसिलेवार ट्वीट में मंगलवार को अपने फैसले की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: रीजीजू ने कहा, राज्य अपने स्तर पर ‘Khelo India’ खेलों का करें आयोजन

उन्होंने कहा ,‘‘ हालात काफी पेचीदा हैं और कोविड - 19 के मामले बढते जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि हम इस पर काबू नहीं पा सके हैं।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी ओपन नहीं खेलने का फैसला वह नहीं लेना चाहते थे लेकिन इन हालात में यात्रा नहीं कर सकते। महिला वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी पहले ही नाम वापिस ले चुकी है। फेडरर भी घुटने के आपरेशन के कारण नहीं खेलेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा