रक्षा सहयोग भारत-फ्रांस संबंधों का मजबूत स्तंभ है: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि अगले 25 वर्ष में भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए साहसिक और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ एक रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा सहयोग संबंधों का एक मजबूत स्तंभ है। दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आये मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने अपने आधिकारिक आवास ‘एलिसी पैलेस’ में गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद दोनों नेताओं ने प्रेस बयान जारी किये। मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा, ‘‘भारत और फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हम अगले 25 साल की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। हम इसके लिएमहत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि रक्षा संबंध हमेशा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का आधारस्तंभ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम फ्रांस में भारत के ‘यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (यूपीआई) को शुरू करने पर सहमत हुए हैं।’’ उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत बंदरगाह शहर मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के तहत शुक्रवार को आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के राफेल लड़ाकू विमान भी ‘फ्लाईपास्ट’ में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

140 KM दूर से दुश्मन को निशाना बनाएगा भारत का Khagantak 243 Glide Bomb, परीक्षण सफल होते ही China, Pakistan की बढ़ी टेंशन

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती