मुस्लिम चेहरे से इतना घबरा गए ट्रंप! US में लिखा जाएगा इतिहास, मिड टर्म चुनाव में क्यों इतना चर्चा में है 'अब्दुल'?

By अभिनय आकाश | Nov 02, 2026

अब्दुल अल-सैयद एक ऐसा नाम है, जिस पर आजकल अमेरिकी राजनीति में काफी चर्चा हो रही है। वे एक ऐसे मुस्लिम व्यक्ति हैं जो अमेरिकी राजनीति में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। लेकिन चुनाव से पहले ही, उनकी धार्मिक पहचान, उनके नाम और उनकी विचारधारा को लेकर अमेरिका में एक राजनीतिक जंग छिड़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी उन्हें 'जिहादी' कहते हैं, तो कभी उन पर 'मुस्लिम ब्रदरहुड' से जुड़े होने का आरोप लगाते हैं। ट्रंप ने तो यहाँ तक कह दिया कि अगर अब्दुल अल-सैयद सीनेट में पहुँचते हैं, तो उन्हें मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना चाहिए। लेकिन अल-सैयद भी चुप नहीं बैठे हैं। वे ट्रंप के आरोपों का जवाब दे रहे हैं और महंगाई, गैस की कीमतें, किराया और स्वास्थ्य सेवा की बढ़ती लागत को चुनाव के असली मुद्दे बता रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: देश और दुनिया की प्रमुख खबरें, PM Modi ने गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट को सराहा


ट्रंप ने उनके नाम को भी निशाना बनाया और उनकी धार्मिक पहचान को लेकर टिप्पणियां कीं। रैली के दौरान, 9/11 के आतंकी हमलों का जिक्र करके भी अल-सैयद को निशाना बनाया गया। लेकिन ट्रंप के इन हमलों के बावजूद, अल-सैयद ने जवाब देने में कोई संकोच नहीं किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप उनके नाम, धर्म और परिवार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि वे देश के सामने मौजूद असली मुद्दों पर बात करने में नाकाम रहे हैं। मेटल डिटेक्टर वाली टिप्पणी का मजाक उड़ाते हुए, अल-सैयद ने कहा कि अगर ट्रंप 'लाई डिटेक्टर' (झूठ पकड़ने वाला) टेस्ट देने के लिए तैयार हैं, तो वे हर दिन मेटल डिटेक्टर से गुजरने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

अरुणाचल में 11200 मेगावाट की Siang जलविद्युत परियोजना रद्द करे सरकार: Congress

भारत की जमीन से जापान से दागी मिसाइल, पाक की बढ़ी टेंशन, ड्रैगन हुआ अलर्ट!

सपा नेता Azam Khan की ED गिरफ्तारी याचिका पर इसी हफ्ते सुनवाई करेगा Supreme Court

Cyclone Murasu के भीषण तूफान में बदलने पर Odisha सरकार ने तटीय इलाकों से निकासी तेज की