India-China झड़प पर संसद में बोले रक्षा मंत्री, PLA ने यथास्थिति को बदलने की कोशिश की, हमारी सेना ने बहादुरी से दिया जवाब

By अंकित सिंह | Dec 13, 2022

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा में अपना बयान दिया है। विपक्ष के हंगामे के बीच राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि चीन ने एलएसी पर एकतरफा प्रयास किया। हमारी सेना ने उसके प्रयास को विफल किया। दोनों सेनाओं के बीच हाथापाई भी हुई। हमारी सेना ने चीन की सेना को वापस जाने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि इस झड़प में हमारी सेना में किसी की मृत्यु हुई है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी सेना ने बहादुरी के साथ जवाब दिया है। 

इसे भी पढ़ें: India vs China: Tawang पर आखिर चीन की नजर है क्यों? साल 2021 से ही कर रहा था तैयारी, जानिए पूरा इतिहास

राजनाथ ने अपने बयान में कहा कि ने कहा कि 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में पीएलए के सैनिकों ने अतिक्रमण किया और यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया। इस प्रयास का हमारे सैनिकों ने दृढ़ तरीके से सामना किया। हमारे सैनिकों ने बहादुरी से पीएलए को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें अपनी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों को चोटें आईं। मैं इस सदन को बताना चाहता हूं कि हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई या उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। भारतीय सैन्य कमांडरों के समय पर हस्तक्षेप के कारण पीएलए के सैनिक अपने-अपने ठिकानों पर पीछे हट गए हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar में सम्राट युग का आगाज़, CM चौधरी और उनकी Team को PM Modi ने दी बधाई, जताया पूरा विश्वास

Toaster Movie Review: राजकुमार राव की कंजूसी और सान्या मल्होत्रा का साथ, क्या वाकई कुरकुरी है यह फिल्म?

South India की चिंता खत्म! परिसीमन पर केंद्र का वादा, नहीं होगा भेदभाव

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होंगे IPL मैच? 20वें सीजन की हो रही है खास तैयारी