रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने भारतीय नौसेना के नवनिर्मित मुख्यालय नौसेना भवन का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली छावनी में भारतीय नौसेना के नये मुख्यालय नौसेना भवन का उद्घाटन किया। यह भवन आधुनिक सुविधाओं और प्रौद्योगिकियों से सुसज्जित है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि इसने दिल्ली में अपना पहला अलग मुख्यालय स्थापित किया है।

बयान में कहा गया कि इससे पहले, नौसेना की आधिकारिक गतिविधियां 13 अलग-अलग स्थानों से संचालित होती थी, जिसकी वजह से नौसेना भवन जैसी समेकित और उद्देश्यों को पूरा करने वाली एक इमारत की आवश्यकता महसूस होती थी।

बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना के लिए नवनिर्मित नौसेना भवन बनना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो केंद्रीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत मुख्यालय है। यह समुद्री उत्कृष्टता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश की वचनबद्धता को दर्शाता है।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि नौसेना भवन की वास्तुशिल्प रूपरेखा को एक कड़ी अखिल भारतीय प्रतिस्पर्धा प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया था, जिससे भवन की कार्यक्षमता और सौंदर्य आकर्षण को सुनिश्चित किया गया है। चार मंजिलों में तीन अलग-अलग खण्ड वाली इस इमारत में नवीनतम निर्माण प्रौद्योगिकियों को शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!