MP दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दतिय पीतांबरा पीठ मंदिर में टेका माथा

By सुयश भट्ट | Nov 17, 2021

भोपाल। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज यानी बुधवार को दतिया दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह का पीतांबरा पीठ पर गृह मंत्री नरोत्तम सिंह, पूर्व मंत्री माया सिंह और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने पीतांबरा पीठ में मंदिर का दर्शन किया।

इसे भी पढ़ें:महात्मा गांधी को लेकर पद्मश्री कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने जताया विरोध 

वहीं बताया जा रहा है कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पहुंचे। राजनाथ सिंह सुबह लगभग 10.15 बजे वायु मार्ग से वायुसेना एयरबेस महाराजपुरा पहुंचे। एयरबेस पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रक्षा मंत्री की अगवानी की।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 24 नवंबर को आदिवासी नेताओं को बैठक के लिए बुलाया 

इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष शहर कमल माखीजानी, ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण रक्षा मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे। वहीं साथ ही साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल राजेश चावला, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस उप महा निरीक्षक राजेश हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम