रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ की कोई जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

यमुनानगर (हरियाणा)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘नफरत के बाजार’’ संबंधी टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि उनकी तथाकथित ‘‘मोहब्बत की दुकान’’ की कोई जरूरत नहीं है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर रक्षा मंत्री ने ‘‘गौरवशाली भारत’’ रैली को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अनेक योजनाएं जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी,उन्हें प्रधानमंत्री ने पेश किया है।

इसे भी पढ़ें: Ajit Agarkar बन सकते हैं टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, दिल्ली कैपिटल्स से दिया इस्तीफा

उन्होंने यह भी कहा कांग्रेस नेता की मोहब्बत की दुकान के लिए कोई गुंजाइश नहीं है सिंह ने प्रश्न किया,‘‘नफरत कहां है?’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों से बोलता था तो लोग उसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते थे क्योंकि वे इसे ‘‘कमजोर’’ देश और गरीबों का देश समझते थे लेकिन आज जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है तो लोग उसे सुनते हैं।’’ उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पार्टी ने अपने घोषणापत्र में जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा किया है।

उन्होंने प्रश्न किया कि शौचालयों के निर्माण में प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों की जाति और धर्म पर विचार किया था क्या? सिंह ने पूछा,‘‘ किसी के साथ कोई भेदभाव हुआ क्या?’’ रक्षा मंत्री ने इसी प्रकार किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को धन देने के बारे में भी यही बात कही। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा,‘‘ वे हताशा के कारण और लोगों को गुमराह करने के लिए अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े