CFI के अध्यक्ष बनेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2023

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नोएडा से विधायक पंकज सिंह का शनिवार को भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) का अध्यक्ष घोषित होना तय है क्योंकि वह इस शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। पंकज ही नहीं बल्कि सीएफआई की कार्यकारी परिषद के अन्य सभी 24 सदस्य भी शनिवार को उत्तराखंड के नैनीताल में चुनाव बैठक के दौरान निर्विरोध चुने जाएंगे।

केरल के सुदेश कुमार कोषाध्यक्ष होंगे। चुनाव के दौरान एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, छह संयुक्त सचिव और कार्यकारी परिषद के नौ सदस्यों को चुना जाएगा। सभी 25 पद के लिए चुनाव निर्विरोध होगा। निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आरके गाउबा ने बुधवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची घोषित की। चुनाव प्रक्रिया 24 मार्च को शुरू हुई थी।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन