By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 16, 2026
इंडिगो ने खाड़ी देश में बदलती स्थिति के बीच सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं, अकासा एयर ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उसने रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर तक और जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।