Veterans Day पर जवानों से बोले रक्षा मंत्री, आप देश की सीमाओं सहित हमारी एकता और अखंडता के प्रहरी रहे हैं

By अंकित सिंह | Jan 14, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वेटरन डे फंक्शन में शामिल हुए हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री ने जवानों का हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के जवानों और वेटरन्स का हौंसला, उनका जोश और उनका साहस सबसे ऊँचा है। इनके सामने बड़ी ऊँची से ऊँची चीज़ें भी बौनी पड़ जाती। उन्होंने कहा कि इस देश को जब-जब भी जरूरत पड़ी है, उत्तराखंड के जांबाज बहादुरों ने अपने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए, देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की सुरक्षा की है। उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी को आज कौन नहीं जानता है, जिन्होंने अपने निजी हितों को दांव पर लगाते हुए भारत देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वालों का साथ दिया था। इसी तरह उत्तराखंड की धरती के अनेक जांबाज़ सिपाही रहे हैं, जिन्होंने भारत के भविष्य के लिए अपना वर्तमान स्वाहा कर दिया।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक