रक्षा मंत्री स्वदेशी विमानवाहक पोत के निर्माण कार्य की समीक्षा को कोचीन शिपयार्ड जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2021

कोच्चि। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी विमान वाहक पोत के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को यहां कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का दौरा करेंगे। यहां एक रक्षा विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इस पोत को नौसेना के बेड़े में शामिल किये जाने पर आईएनएस विक्रांत के नाम से जाना जाएगा।विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिंह यहां दक्षिणी नौसेना कमान बृहस्पतिवार शाम पहुंचे। कमान की यह उनकी प्रथम यात्रा है।उनके साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी हैं। स्वदेशी विमानवाहक पोत के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के बाद सिंह दक्षिणी नौसेना कमान के कुछ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे। वह शुक्रवार शाम नयी दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए शुरु हुआ मतदान, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut