रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी कंपनी के साथ किया 2971 करोड़ का अनुबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र एमके-आई मिसाइलों और संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए 2,971 करोड़ रुपये का अनुबंध किया। मंत्रालय ने कहा कि मिसाइलों को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और भारतीय नौसेना के लिए खरीदा जा रहा है। अस्त्र एमके-आई बीवीआर एएएम को भारतीय वायुसेना की आवश्यकताओं के अनुरूप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Uruguay ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में India को 6-1 से हराया

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम