हिंद-प्रशांत और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत और अमेरिका के रक्षा अधिकारियों की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत को बनाए रखने के लिए समान सोच वाले भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करने के लिए यहां मुलाकात की। पेंटागन ने कहा कि अमेरिका-भारत रक्षा नीति समूह की 16वीं बैठक ने इस साल के अंत में होने वाली महत्वपू्र्ण ‘टू-प्लस-टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता की नींव रखी जिसके साथ ही अमेरिका और भारत द्वारा प्रमुख रक्षा भागीदारी में एक नया अध्याय शुरू किया। शुक्रवार को हुई बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव अजय कुमार और नीति के लिए अवर रक्षा मंत्री कॉलिन कहल ने की।

इसे भी पढ़ें: शिअद ने वायरल वीडियो के लेकर सिद्धू पर निशाना साधा

सेमलरॉथ ने कहा, “नेताओं ने अंतरिक्ष और साइबर जैसे नए रक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने सहित एक साथ निर्बाध रूप से अधिक काम करने के लिए अमेरिका और भारतीय सेनाओं के बीच संयुक्त सहयोग और साथ मिलकर काम करने की क्षमता को गहरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता