By प्रिया मिश्रा | Jun 13, 2022
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर में विटामिन डी की कमी से फर्टिलिटी पर बुरा असर होता है। दरअसल, शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी से बांझपन की समस्या हो सकती है। डॉक्टर्स के मुताबिक, महिलाओं में कुछ विटामिंस की कमी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। शरीर में विटामिन डी की कमी से प्रजनन क्षमता कमजोर हो सकती है और इनफर्टिलिटी हो सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए आपको सिर्फ विटामिन डी की ही आवश्यकता होती है। शरीर में विटामिन डी के लक्षणों को पहचान कर इस स्थिति से बचा जा सकता है।
विटामिन डी की कमी के लक्षण
थकान महसूस करना
हड्डियों में दर्द और कमजोरी महसूस होना
तनाव व स्ट्रेस
पुरुषों और महिलाओं की प्रजनन क्षमता का प्रभावित होना
बालों का झड़ना और उम्र से पहले सफेद होना
मूड स्विंग की समस्या
विटामिन डी की आपूर्ति के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें
अंडे
दूध और दूध से बनी चीजें जैसे कि पनीर और दही
ड्राई-फ्रूट्स
चीज़
मछली
मशरूम
मीट
कॉड लिवर ऑयल
सूरजमुखी के बीज
- प्रिया मिश्रा