Skin Care: ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट खुल गया, सोने से पहले करो बस ये एक काम

By मिताली जैन | Dec 28, 2025

हम सभी एक नेचुरली स्मूद और ग्लोइंग स्किन का सपना देखते हैं और इसे पाने के लिए काफी जद्दोजहद भी करते हैं। आजकल मार्केट में अलग-अलग ब्रांड्स के ऐसे कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो रातों-रात आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने का दावा करते हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। दरअसल, स्ट्रेस, पॉल्यूशन, मेकअप, हार्मोन्स, देर रात तक स्क्रॉलिंग और बार-बार चाय या कॉफी पीने की लत के कारण, हमारी स्किन थकी हुई, बेजान और अनइवन दिखने लगती है। ऐसे में हम काफी निराश हो जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: skin Care: नाइट क्रीम लगाने के बाद भी क्यों नहीं आता ग्लो, जानिए

करें डबल क्लींजिंग के साथ मॉइश्चराइजिंग

अगर आप नेचुरल अपने स्किन टेक्सचर को इंप्रूव करना चाहती हैं तो ऐसे में रात में सोने से पहले स्किन की डबल क्लींजिंग करके उसे मॉइश्चराइज जरूर करें। हर दिन ऐसा करने से ना केवल डेड स्किन नेचुरली निकल जाती है, बल्कि पोर्स भी अनक्लॉग रहते हैं और स्किन बैरियर हेल्दी रहता है। जिससे स्किन स्मूथ और सॉफ्ट होती चली जाती है। महज 2-3 सप्ताह में ही दाने कम हो जाते हैं, मेकअप स्मूथली अप्लाई होता है और स्किन नेचुरली ग्लो करने लगती है।

डबल क्लींजिंग क्यों जरूरी है

दिनभर हमारी स्किन पर सनस्क्रीन, मेकअप, तेल, पसीना, गंदगी, पॉल्यूशन, डस्ट व बैक्टीरिया आदि जमा होते रहते हैं। जिससे पोर्स क्लॉग होने से लेकर ब्रेकआउट्स होते हैं, स्किन का टेक्सचर रफ होता है और डलनेस बढ़ती है। साथ ही, अगर स्किन ठीक से साफ नहीं है, तो मॉइश्चराइजर और सीरम भी काम नहीं करते। डबल क्लींजिंग के लिए सबसे पहले ऑयल या मिसेलर वाटर से क्लीनिंग करें और फिर फेस वॉश अप्लाई करें।

मॉइश्चराइजर क्यों जरूरी है

रात में स्किन का रिपेयर मोड ऑन हो जाता है। तो ऐसे में मॉइस्चराइजर स्किन के लिए फ्यूल की तरह काम करता है। यह ना केवल स्किन बैरियर को मजबूत करता है, बल्कि वॉटर लॉस रोकता है और रेडनेस को शांत करता है। साथ ही साथ, कोलेजन रिपेयर में मदद रकता है और टेक्सचर को स्मूद करता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा से पहले Jammu में हाई-लेवल Security Review, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

खत्म हुआ सस्पेंस, JioStar को पछाड़कर Zee ने हासिल किए FIFA World Cup के मीडिया राइट्स, देखें पूरी Details

पुलिस हिरासत से कैदी छुड़ाने का प्रयास: Bikram Majithia पर FIR, घर पर Police Raid

India-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 99% काम पूरा, जल्द लगेगी मुहर