Dehradun की लीची का बढ़ा जलवा, Italy Export से किसानों को मिला 25% ज़्यादा दाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2026

उत्तराखंड की प्रीमियम लीची ने यूरोपीय बाजार में दस्तक दे दी है। देहरादून से इटली के लिए ताजे फल की पहली निर्यात खेप रवाना की गयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से एक टन लीची की पहली खेप बृहस्पतिवार को रवाना की गयी। एपीडा के अलावा, इसमें उत्तराखंड सरकार, निर्यातकों, किसान उत्पादक संगठनों, लॉजिस्टिक भागीदारों और अन्य हितधारकों के समन्वित प्रयासों का भी योगदान रहा।

उत्तराखंड की अनुकूल कृषि-जलवायु परिस्थितियां, विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में, इस फल की बेहतर गुणवत्ता और बाजार आकर्षण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इस निर्यात पहल से उत्पादकों की आय में भी सुधार हुआ जिससे किसानों को मौजूदा घरेलू बाजार दरों की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक मूल्य प्राप्त हुआ है।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav