Dehradun में बुजुर्ग महिला के घर 12 लाख की चोरी, Bijnor के तीन भाई-बहन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 25, 2026

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के घर में चोरी के आरोप में पुलिस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले तीन भाई-बहनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। आरोपियों की उम्र 20 से 23 वर्ष के बीच है।

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिजनौर जिले के चितावर गांव निवासी नितिन सिंह (23), हिमांशु सिंह (21) और रूपा सिंह (20) के रूप में हुई है। कांवली गांव निवासी रमेश कौर ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 नवंबर की रात करीब दो बजे अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए।

आरोपियों ने उनकी और उनकी नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी कांवली गांव स्थित कब्रिस्तान के पास मौजूद हैं और चोरी का सामान छिपाकर देहरादून से फरार होने की फिराक में हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण और 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रमेश कौर के घर में केयरटेकर के रूप में काम करने वाले होशियार सिंह ने ही चोरी की योजना बनाई थी।

उसने तीनों आरोपियों को वारदात में शामिल होने का लालच दिया था। होशियार सिंह फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी आपस में भाई-बहन हैं।

प्रमुख खबरें

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Anbil Mahesh और पूर्व विधायक 30 घंटे की पुलिस हिरासत में

Deandra Dottin बिना गेंद खेले आउट फिर भी WBBL मैच जीती Melbourne Renegades

Bhupesh Baghel का आरोप, पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की दी अनुमति

South Africa के Wiaan Mulder ने रचा इतिहास Test Cricket में तिहरा शतक और 7 विकेट