Dekh Dilli Ka Haal: कस्तूरबा नगर से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त को जीत का भरोसा, AAP और BJP पर साधा निशाना

By Prabhasakshi News Desk | Jan 26, 2025

आगामी 5 फरवरी को राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। जिसको लेकर प्रभासाक्षी की टीम पूरे दिल्ली का भ्रमण करके राज्य के चुनावी माहौल को समझने की कोशिश कर रही है। इस दौरान हमारी टीम ने कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अभिषेक दत्त से बात की।

विकास के मुद्दे पर बीजेपी और आप को घेरते हुए दत्त ने बताया कि पिछले 10 साल से यहां विकास का कोई भी कार्य नहीं हुआ है। अपने कामों को गिनते हुए कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने पार्षद रहते हुए दो बार सर्वश्रेष्ठ पार्षद का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही वे लोगों के साथ रोड से लेकर कोर्ट तक रहे हैं। इसीलिए लोगों की आवाज उठाने के कारण उनके ऊपर कई फर्जी मुकदमे भी लगाए गए हैं।

कस्तूरबा नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने आगे बताया कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की तरह मेडिकल सुविधा और वर्तमान कर्नाटक की सरकार की तरह बहनों को सम्मान निधि निश्चित रूप से देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली में काम करके दिखाया था। जिसके कारण लोगों का भरोसा उनकी पार्टी के साथ इस चुनाव में रहने वाला है। केजरीवाल पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व सीएम ने सरकारी पैसों से शीश महल का निर्माण किया है। तो वहीं, राज्य की जनता प्रदूषित हवा और खराब पानी को लेकर परेशान है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?