Dekh Dilli Ka Haal: कृष्णा नगर में कितना हुआ काम, किन मद्दों पर वोट करेगी जनता

By Prabhasakshi News Desk | Jan 22, 2025

देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इसको लेकर प्रभासाक्षी की टीम दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रही है। इस दौरान हमारी टीम ने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता डॉक्टर हर्ष वर्धन के कारण जाने जानी वाली कृष्णा नगर विधानसभा में जाकर वहां का सियासी माहौल समझने की कोशिश की और लोगों से बातचीत कर उनके मुद्दों को जाना। कृष्णा नगर क्षेत्र मुख्यतः भारतीय जनता पार्टी का मजबूत कर रहा है। हालांकि, पार्टी को पिछले दो चुनावों में यहां शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

चारों तरफ कूड़ा करकट पड़ा रहता है और उनको साफ करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आता है। दो-तीन महीने तक कचरा इसी प्रकार से पड़ा रहता है। पानी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए लोगों ने कहा कि पिछले एक महीने से ही साफ पीने लायक पानी आया है। इसके पहले घरों में लगातार दूषित पानी आ रहा था। कृष्णा नगर के युवाओं ने दावा किया कि इस चुनाव में किसी भी पार्टी का ध्यान विकास के मुद्दों की तरफ नहीं है। सभी पार्टियों अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए धर्म का सहारा ले रही हैं और रेवाड़ी बांटकर लोगों का वोट पाना चाहती हैं।

बातचीत के दौरान लोगों ने कहा कि गलियां एकदम संकरी हैं। इसके बावजूद भी जल निगम के पाइप महीनों से गलियों के बीच में पड़े हुए हैं और नालियों और सड़कों को खोदकर उन्हें ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने अपने निजी पैसे से कई गलियों की साफ सफाई भी करवाई है। क्षेत्र के व्यापारियों में बताया कि इस बार चुनाव का प्रमुख मुद्दा पार्किंग और सुलभ शौचालय का रहने वाला है। इन सुविधाओं के नाम पर उनसे पैसे वसूले जाते हैं लेकिन उन्हें अब तक किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। कई मतदाताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में कोई भी विकास के काम नहीं किए हैं। इसीलिए इस बार भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में आना तय है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है