विदेश मंत्री जयशंकर से मिला संजय झा के नेतृत्व वाला डेलिगेशन, पांच देशों की यात्रा के बारे में दिया फीडबैक

By अंकित सिंह | Jun 05, 2025

जेडी(यू) सांसद संजय झा के नेतृत्व में जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। संजय झा ने इस मुलाकात के बाद कहा कि हमने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और उन्हें अपनी पांच देशों की यात्रा के बारे में फीडबैक दिया। हमने पांच देशों की अपनी यात्रा के दौरान के अपने अनुभव उनके साथ साझा किए। पांच देशों की अपनी यात्रा के दौरान हमने तथ्यों के साथ पूरी स्थिति बताई और उन्हें बताया कि भारत में चार दशकों से सीमा पार आतंकवाद हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: सुंदर पिचाई, काश पटेल, सत्य नाडेला...भारतवंशियों का नाम लेकर तेजस्वी सूर्या ने पाकिस्तान को कैसे दिखाया आईना

भारत ने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति से विभिन्न देशों को अवगत कराया है और यह स्पष्ट किया है कि अगर उसकी धरती पर आतंकवादी हमले होते हैं तो वह आतंकवादियों और उन्हें प्रायोजित करने वालों को दंडित करना जारी रखेगा। प्रतिनिधिमंडल वापस आने पर सरकार को अपने राजनयिक मिशनों की मुख्य बातें बताएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस के शशि थरूर, द्रमुक की कनिमोई, राकांपा (एसपी) की सुप्रिया सुले, जद(यू) के संजय झा और शिवसेना के श्रीकांत शिंदे विभिन्न देशों के दौरे पर भेजे गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल