ऑस्ट्रियाई चांसलर संग प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक, गेस्टबुक पर साइन, कैसा रहा पीएम मोदी का वियना दौरा

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने ऑस्ट्रिया के वियना में संघीय चांसलरी में एक प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। इससे पहले वार्ता से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री ने संघीय चांसलरी में अतिथि पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर किए। रूस में अपने व्यस्त कार्यक्रम निपटाने के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे और 41 साल बाद यूरोपीय देश का दौरा करने वाले पहले भारतीयप्रधान मंत्री बने। भारतीय कंडक्टर विजय उपाध्याय के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई गायक मंडली द्वारा गाए गए 'वंदे मातरम' की प्रस्तुति से पहले भारतीय समुदाय के सदस्यों और ऑस्ट्रियाई सरकारी अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: ये युद्ध का समय नहीं, ऑस्ट्रिया से दुनिया को पीएम मोदी का संदेश- समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता

मोदी ने एक पोस्ट में कहा कि ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। वंदे मातरम के इस अद्भुत गायन की बदौलत मुझे इसकी झलक मिली!’’ मोदी ने इसके साथ ही इस कार्यक्रम का वीडियो भी साझा किया। मोदी बुधवार को ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री और चांसलर नेहमार भारत और ऑस्ट्रिया के कारोबारी नेताओं को भी संबोधित करेंगे। ऑस्ट्रिया रवाना होने से पहले मोदी ने रविवार को कहा था कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता तथा कानून के शासन जैसे साझा मूल्य वह आधार हैं जिस पर दोनों देश नजदीकी साझेदारी बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार