Delhi: चुनावी नतीजों से पहले AAP का दावा, हमारे सात विधायकों को भाजपा ने किया फोन, 15 करोड़ देने की पेशकश की

By अंकित सिंह | Feb 06, 2025

दिल्ली चुनाव के लिए 70 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। 2025 के दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट लाभ दिया है। हालांकि, शनिवार को वोटों की गिनती होगी। तीसरे कार्यकाल का लक्ष्य लेकर चल रही सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की उम्मीदों पर पानी फिरता लग रहा है। इन सबके बीच आप सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। संजय सिंह ने कहा कि आप के सात विधायकों को कुछ भाजपा तत्वों से फोन आए हैं, जिन्होंने उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।

इसे भी पढ़ें: Exit polls को AAP ने किया खारिज, सौरभ भारद्वाज बोले, अरविंद केजरीवाल फिर बनेंगे सीएम

उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी एग्जिट पोल से खुश है तो उन्हें एग्जिट पोल के आधार पर अपनी सरकार बनानी चाहिए, उन्हें सीएम और कुछ मंत्री बनाने चाहिए। इन एग्जिट पोल की उम्र सिर्फ एक दिन है - फिर असली नतीजे घोषित होंगे, अरविंद केजरीवाल सीएम होंगे और AAP सरकार बनाएगी। भारद्वाज ने आगे दावा किया कि चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाएं जो कभी देश में मौजूद थीं, अब स्पष्ट रूप से सरकार के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं अब ज्यादातर भाजपा के विभागों की तरह काम करती हैं। इससे हमारी लोकतांत्रिक जड़ें कमजोर हुई हैं। आप सांसद मालविंदर सिंह कांग ने भरोसा जताया और कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को चुनेगी। उन्होंने कहा कि पहले दिन से हमने अरविंद केजरीवाल के 10 साल के काम के आधार पर चुनाव लड़ा। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन