Delhi Election Issues: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरी दिल्ली की आप सरकार, कुशासन के लगे गंभीर आरोप

By अनन्या मिश्रा | Jan 25, 2025

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। बता दें कि दिल्ली में 05 फरवरी को मतदान होना है और 08 फरवरी को मतगणना होगी। इस बार देश की राजधानी दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। जो इस विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होंगे और 08 फरवरी को मतगणना होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दल कुछ मुख्य मुद्दे उठाकर सत्तारूढ़ पार्टी पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर आबकारी नीति में कथित घोटाले और सीएम आवास के नवीनीकरण में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हमलावर हैं। अन्य राजनीतिक दल आप नेताओं पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगा रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार और कुशासन के मुद्दे पर कठघरे में खड़ा किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election: BJP का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी, अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना, कहा- मासूम सा चेहरा लेकर झूठ बोलने आ जाते हैं

इसके अलावा अन्य राजनीतिक दल पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवार के जेल जाने से लेकर कथित शराब घोटाले और आप पार्टी के कई मंत्रियों को जेल जाना पड़ा। ऐसे में चुनाव में आप सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा जा सकता है। आप सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतर रही हैं। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली का माहौल अच्छा है, ऐसे में उम्मीद है कि इस बार जनता दूसरी पार्टी का समर्थन करेगी।

वहीं दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने आप सरकार और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर 250 करोड़ रुपए के शेल्टर होम घोटाले का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ठेकेदारों एनजीओ और डूसिब अधिकारियों के साथ मिलकर आप आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से जांच की मांग की है। तो वहीं दिल्ली की आप सरकार दोबारा सत्ता में वापसी के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को उजागर करने पर फोकस कर रही है।

प्रमुख खबरें

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा

Trump Administration की कार्रवाई पर US Court की टिप्पणी, Israel-Gaza विवाद पर विरोध करना मौलिक अधिकारों का हिस्सा