दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत गंभीर हालात में पहुंचा

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 05, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को बहुत गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक्यूआई 305 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 296, गाजियाबाद में 288, गुरुग्राम में 174 और नोएडा में एक्यूआई 273 दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार शाम या रात तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar