By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 27, 2026
दिल्ली के हवा के कारण लोगों के फेफड़े काले पड़ रहे हैं, ऐसे में लोग अक्सर पूछते हैं, "क्या इसका मतलब है कि फेफड़ों में नुकसान परमानेंट हैं? क्या मुझे कैंसर हो सकता है? इस तरह की चिंताएं होना भी स्वाभाविक है। लेकिन यह समझना जरुरी है कि डॉक्टर फेफड़ों में काले जमाव से क्या मतलब रखते हैं। असल में काले रंग से नहीं पता चलता है कि फेफड़ों में गंभीर क्षति है या कैंसर है।
क्या काले रंग का धब्बा स्थायी डैमेज का संकेत है?
असल में फेफड़े प्रदूषण के कुछ प्रभावों से उभर सकते हैं। प्रदूषण के संपर्क में आने से होने वाली वायुमार्ग जलन कम हो सकती है। इसके साथ ही खांसी या घरघराहट में सुधार हो सकता है। हालांकि, फेफड़े दोबारा ठीक तभी होते है जब प्रदूषण की मात्रा कम हो और फेफड़ों में कोई बड़ी बीमारी विकसित न हो।
लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी और कई लोगों में फेफड़ों के टिशू में निशान पड़ सकते हैं। इन स्थितियों के कारण सांस लेने में स्थाई परिवर्तन हो सकता है। डॉक्टर्स बताते हैं कि सिर्फ रंग के आधार पर फेफड़ों के डैमेज की सीमा का अनुमान लगाना सही नहीं है।
क्या प्रदूषण से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है?
प्रदूषण के संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। वैसे फेफड़ों के हर बार काले धब्बे कैंसर नहीं होते हैं और धब्बा पाए जाने का मतलब यह नहीं है कि कैंसर मौजूद है। लेकिन, बाहरी वायु प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। वहीं जिन लोगों ने कभी धूम्रपान नहीं किया है।
प्रदूषण के महीन कण हानिकारक कैमिकल्स को फेफड़ों के अंदर गहराई तक पहुंचता है। प्रदूषण के बार-बार संपर्क में आने से सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव हो सकता है, जहां अस्थिर एटोम जमा हो जाते हैं और कोशिकाओं और उनके डीएनए को नुकसान पहुंचता है।
कई सालों में यह डैमेज कैंसर का कारक बन जाता है। वैसे लंग्स कैंसर में धूम्रपान एक मुख्य जोखिम कारक बना हुआ है, लेकिन प्रदूषित हवा को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। लेकिन सभी व्यक्तियों के लंग्स प्रदूणष पर एक समान प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।
लंग्स कैंसर उम्र, फेफड़ों की मौजूदा बीमारी, धूम्रपान की हिस्ट्री, कार्यस्थल पर प्रदूषण का प्रभाव, समग्र स्वास्थ्य और प्रदूषण के स्तर व्यक्तिगत जोखिम को प्रभावित कर सकते हैं।
लोगों को किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए?
जब आप प्रदूषण के संपर्क में आने के बाद लगातार खांसी, सांस फूलना, घरघराहट, बार-बार सीने में संक्रमण, सीने में दर्द, खून की खांसी या बिना किसी कारण के वजन कम होना, इन सभी लक्षणों के लिए डॉक्टर से सलाह लें। वैसे इन लक्षणों के कई कारण हो सकते हैं। यह जरुरी नहीं है कि प्रदूषण ही एकमात्र कारण है। लक्षण व मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर, डॉक्टर फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच, छाती का एक्स-रे या सीटी स्कैन कराने की सलाह दी जाती है। जो लोग दिल्ली में रहते हैं, उन्हें सीटी स्कैन कराना जरुरी नहीं, यह तभी कराने की सलाह दी जाए, जब कोई मेडिकल वजह हो।