Delhi की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार, बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 299 दर्ज किया गयाजो खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

दिल्लीवासियों को रविवार (30 नवंबर) एवं सोमवार (एक दिसंबर) को विषाक्त हवा से थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि, मंगलवार को वायु गुणवत्ता फिर से बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई थी। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ ​​रहने तथा शुक्रवार को शीत लहर चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 3.9 डिग्री कम है। इसी के साथ उन्होंने अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जाताई है। आईएमडी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

ड्रैगन का ब्रोकर बना पाकिस्तान, मुस्लिम देशों को चिपका रहा चीनी फाइटर जेट