दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 288 दर्ज किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 288 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच के ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने तथा शुक्रवार और शनिवार को हल्की से हल्का धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 1.0 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की ऐतिहासिक कप्तानी, सचिन तेंदुलकर से मिला खास तोहफा

T20 World Cup: Delhi में खाली स्टेडियम बने DDCA की मुसीबत, गैर-भारत मैचों से दर्शक नदारद

IPL 2026: RCB के वैकल्पिक होम वेन्यू की तलाश, DY पाटिल स्टेडियम रेस से बाहर

Olympic पोडियम पर भावुक हुए नॉर्वे के स्टार बायथलीट, कांस्य जीत के बाद निजी जीवन का सच बताया