Delhi में जहरीली हुई हवा, IIT Delhi में AQI 428 दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 दर्ज किया गया। समीर ऐप के माध्यम से यह जानकारी मिलीं। कुल 54 निगरानी केंद्रों में से 47 पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि सात केंद्रों पर यह गंभीर श्रेणी में रही।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में सबसे अधिक 428 एक्यूआई दर्ज किया गया, इसके बाद आईटीओ में एक्यूआई 414 रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

बिना आईडी देखे नाबालिग को दिया कमरा, फिर हुई दरिंदगी! प्रशासन ने अब होमस्टे पर जड़ा ताला

Bay of Bengal में गहराया दबाव, 17 नवंबर तक भीषण Cyclone बनने की चेतावनी

Sonakshi Sinha Morphed Photo: नियमों की अनदेखी पर Court ने आरोपी को किया रिहा

New Zealand के खिलाफ पांचवें वनडे में 209 रन पर सिमटी Team India