दिल्ली के एक्यूआई में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2025

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह थोड़ा सुधार हुआ लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। शहर में मंगलवार को अपराह्न चार बजे एक्यूआई 294 दर्ज किया गया था।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच को ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच को ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच को ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच को ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच को ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने बुधवार को शहर में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। उसने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गयी।

प्रमुख खबरें

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर

असम में Akhil Gogoi का विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान संवैधानिक संस्थाओं पर हमला: Shivraj Singh Chouhan

K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी