By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अवैध बताने संबंधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के लिए उनपर निशाना साधा और कहा कि यह बयान संवैधानिक संस्थाओं व जनादेश का अपमान है। खरगे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोकसभा और राज्य विधानसभाओं को भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ‘“सभी चुनाव अवैध थे” और नरेन्द्र मोदी, अमित शाह तथा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री “अवैध” हैं।