Delhi Assembly Election: आतिशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, कालकाजी सीट से लड़ रहीं चुनाव

By अंकित सिंह | Jan 14, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने मंगलवार को लाजपत नगर में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में कालकाजी सीट से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर बीजेपी ने चुनाव जीतने और 2013 से दबदबा बनाए रखने वाली AAP की जगह लेने के लिए हर संभव प्रयास किया है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election 2025 | दिल्ली वालों के लिए मुफ्त सुविधाएं जारी रहेंगी, 'केजरीवाल की गारंटी' में होंगे 7-8 वादे: सूत्र

हालांकि, रोडशो में देरी होने के कारण वह नामांकन पत्र दाखिल किए बिना ही अपराह्न तीन बजे अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं के साथ निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलने के लिए आयोग के दफ्तर चली गईं। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र हर दिन अपराह्न तीन बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सरकारी वाहन के इस्तेमाल पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए बीएनएस 223 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, आप ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि ऐसी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार