श्रीलंकाई पुलिस ने दिल्ली-आधारित फोटो पत्रकार को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2019

कोलंबो। श्रीलंका में पुलिस ने भारत में रहने वाले एक फोटो पत्रकार को स्कूल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह पत्रकार यहां ईस्टर रविवार बम धमाकों के संबंध में समाचार संकलन के लिए आया था।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड में आतंकी हमलों के पीड़ितों के लिए की प्रार्थना

पुलिस ने बताया कि नयी दिल्ली से रायटर संवाद समिति के लिए काम करने वाले सिद्दीकी अहमद दानिश को कथित तौर पर नेगोम्बो के एक स्कूल में जबर्दस्ती घुसने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिद्दीकी स्कूल प्रशासन से बात करना चाहता था।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के राष्ट्रपति को ईस्टर संडे के हमले पर अंतरिम रिपोर्ट सौंपी गई

सिद्दीकी को नेगाम्बो की अदालत ने 15 मई तक के लिए हिरासत में भेज दिया है। इन हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और करीब 500 लोग घायल हुये थे।

 

 

 

 

प्रमुख खबरें

Varanasi के विकास कामों को देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित, Modi और Yogi सरकार की तारीफ की

मुंगारी में Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi की संयुक्त रैली, दोनों नेताओं ने सुर से मिलाए सुर, BJP पर साधा निशाना

‘अगस्त 2019 के विश्वासघात’ का जवाब है लोगों की व्यापक भागीदारी : Omar Abdullah

West Bengal में लोगों ने लगातार तीसरी बार Modi सरकार बनने का जताया विश्वास