Delhi BJP का आरोप, वॉलंटियर्स के जीवन से खिलवाड़ कर रही है आतिशी सरकार

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 11, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के स्पष्ट आदेश के बाद भी मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना सरकार ने 1 नवम्बर से सिविल डिफेंस वॉलंटियरस जो अक्टूबर 2023 तक बस मार्शल के रूप में काम करते थे को ड्यूटी पर बहाल नही किया और आज 11 नवम्बर से ड्यूटी देने का वादा भी पूरा नही किया है।

इसे भी पढ़ें: चंद्रशेखर आजाद ने अब्दुल्ला आजम से जेल में मुलाकात की, कहा- 'हम सड़क से संसद तक लड़ेंगे'

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पहले केजरीवाल सरकार ने सिविल डिफेंस वॉलंटियरस की नौकरी से खिलवाड़ किया और अब मार्लेना सरकार वॉलंटियरस के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह आश्चर्यजनक है की आज भी आतिशी मार्लेना ने बजाए उपराज्यपाल का पालन कर वॉलंटियरस को प्रदूषण उन्मूलन ड्यूटी जिसकी प्रशासनिक एवं बजट स्वीकृति है पर लगवाने में शीघ्रता करने की जगह उन्हे पुनः बस मार्शल लगाने की फाइल का मुद्दा उठा दिया।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का हमला, युवाओं से धोखा करने वाली बीजेपी को हराना अब वक्त की जरूरत है

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सिविल डिफेंस वॉलंटियरस को भर्ती करके बस मार्शल लगाते हुए केजरीवाल सरकार ने प्रशासनिक नियम पूरे नही किए थे और उसी के परिणामस्वरूप खुद अरविंद केजरीवाल को इनकी 31 अक्तूबर 2023 से बर्खास्तगी के आदेश जारी करने पड़े थे और आज फिर उसी बस मार्शल नियुक्ती के सपने को वॉलंटियरस को दिखा आतिशी मार्लेना ने उन्हे उपराज्यपाल के नियुक्ति आदेश के बावजूद गत 11 दिन से उनको बेरोजगार बना रखा है। दिल्ली भाजपा मांग करती है कि आतिशी मार्लेना सरकार वॉलंटियरस से बात कर उन्हे पहले अस्थाई नियुक्ति दे और फिर तुरंत इनको स्थाई नियुक्ति की फाइल चलाये।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह