Delhi: मंत्री आतिशी पर भाजपा का वार, वीरेन्द्र सचदेवा ने बताया बातों का जादूगर

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 08, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी केवल बातों की जादूगर हैं जो शिक्षा के नाम पर कुछ कमरे बनाने को अपनी सफलता दर्शातीं हैं जबकि दिल्ली सरकार के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के नतीजे लगातार गिर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की एक ओर दिल्ली सरकार के आधे से अधिक स्कूलों में प्रिंसिपल नही हैं, शिक्षकों के 30% से अधिक पद खाली हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार के 1030 सकूलों में से 750 से अधिक स्कूलों मे विज्ञान नही पढ़ाया जाता, 500 से अधिक स्कूलों में कामर्स नही पढ़ाई जाती जिसके चलते गरीब छात्र अच्छी पढ़ाई से वंचित हैं।

इसे भी पढ़ें: बिभव ने मालीवाल को जड़े थे 7 से 8 थप्पड़, पिटाई के बाद मौजूद थे CM केजरीवाल, दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में कई बड़े खुलासे

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की वर्ल्ड क्लास स्कूलों का दावा करने वाली सुश्री आतिशी दो दिन पूर्व जिस समय सीमापुरी में एक स्कूल के नवनिर्माण का दावा कर रही थीं ठीक उसी समय प्रसिद्ध शिक्षाविद अशोक अग्रवाल एडवोकेट नंद नगरी में एक ऐसे स्कूल का पर्दाफाश कर रहे थे जिसमें कक्षा के आधे छात्र जमीन पर बैठ कर पढ़ने को बाध्य हैं।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing