सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, सप्ताहिक बाजार खोलने की मांग की

By अंकित सिंह | Aug 06, 2021

दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने है। आज भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया गया। भाजपा की मांग है कि साप्ताहिक बाजारों को पूरी तरह से फिर से खोलने की अनुमति दी जाए। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान यह बाजार बंद हुए थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर सवाल किया कि जब दिल्ली में दारू की दुकानें, बाजार और मॉल खोल दिए गए हैं तो सप्ताहिक बाजार क्यों नहीं खोले जा रहे? हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तुरंत साप्ताहिक बाजार को भी कोविड नियम के पालन के साथ लगाने की अनुमति दें। ये लाखों लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। आदेश गुप्ता ने अपने एक और ट्वीट में लिखा कि मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब आपने पूरी दिल्ली में सब खोल दिया है तब इन साप्ताहिक बाजार लगाने वालो के साथ अछूता व्यवहार क्यों? क्या आप इन साप्ताहिक बाजार लगाने वालों को दिल्ली का निवासी नहीं मानते?  क्या आपको दिल्ली की जरा भी सुध है?

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान