Delhi BJP के सातों लोकसभा प्रत्याशियों ने 2024 के चुनाव संकल्प पत्र हेतू सुझाव एकत्र किए

By प्रेस विज्ञप्ति | Mar 27, 2024

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतू दिल्ली भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण के लिए जनता से सुझाव एकत्र करने के काम में आज व्यापक तेज़ी आई जब सभी सातों लोकसभा प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों के बड़े बाजारों में सुझाव मांगने जनता के बीच गये।

इसे भी पढ़ें: CM Kejriwal की याचिका पर दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, ईडी से 2 अप्रैल तक जवाब मांगा

विभिन्न मार्किट एसोसिएशन ने दिल्ली भाजपा के प्रत्याशियों का स्वागत किया और प्रत्याशियों ने स्थानीय दुकानदारों एवं बाजारों में खरीदारी करने आये लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र हेतू उनके साक्रातमक सुझाव एकत्र किये। भाजपा प्रत्याशियों ने कहा है कि दिल्ली की जनता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है और आने वाले चुनाव में भाजपा की झोली में सातों सीटें डालकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय ले चुकी है। भाजपा प्रत्याशियों ने कहा की सुझाव पेटी जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से आज हमने लोगों और व्यापारियों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उनके विकास के विज़न के बारे में बताया। 

दक्षिण दिल्ली से प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली के अंदर जिस प्रकार पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी नौटंकी कर रही है दिल्ली की जनता उसे देख चुकी है और उसका परिणाम है कि दिल्लीवासी अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से दिल्ली वासी लाभांवित हुए हैं चाहे वह मुफ्त राशन हो, या फिर जहां झुग्गी वहीं मकान के तहत पक्के मकान देना हो और वह आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जितायेंगे ताकि केन्द्र सरकार की सभी नीतियों का लाभ दिल्ली वालों को मिल सके।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद