United States में एक बंदूकधारी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

अमेरिका के विलमिंग्टन शहर में मोटर वाहन विभाग (डीएमवी) के भीतर एक बंदूकधारी ने डेलवेयर राज्य के पुलिसकर्मी (ट्रूपर) की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य पुलिस ने मंगलवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिसकर्मी ‘रिसेप्शन डेस्क’ पर ड्यूटी पर था तभी 44 वर्षीय हमलावर अंदर आया, उसके पास पहुंचा और उस पर गोली चला दी।

मृतक पुलिसकर्मी की पहचान अभी उजागर नहीं की गयी है। हमलावर और पुलिसकर्मी दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राज्य पुलिस के कर्नल विलियम डी. क्रॉटी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने एक भाई, एक बेटा, एक सबसे अच्छा दोस्त, एक कोच, एक पति और एक पिता खो दिया है। उनके अंतिम कार्य एक नायक जैसे थे- एक ऐसे नायक के, जिसने आज दूसरों की जान बचाई और इसके लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।’’ डेलवेयर के डीएमवी ने पूरे राज्य में अपने कार्यालयों को बंद कर दिया है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects