सरकार की नाकामी से हुआ दिल्ली धमाका:अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए बम धमाके को सरकार की बहुत बड़ी नाकामी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि खुफिया तंत्र पूरी तरह विफल हो गया, तभी ऐसी घटना हुई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की अर्थव्यवस्था को चीन के हाथों सौंप चुकी है। सपा प्रमुख ने कहा,“सरकार स्वदेशी की बात करती है, लेकिन पूरी अर्थव्यवस्था चीन के कब्जे में है। बाजारों में चीनी सामान हावी है।”

निर्वाचन आयोग पर भाजपा के इशारों पर काम करने का आरोप लगाते हुए यादव ने दावा किया, “रामपुर और कुंदरकी में हजारों लोगों को वोट डालने नहीं दिया गया। पुलिस ने लोगों को घरों से निकलने से रोका। हमने निर्वाचन आयोग से शिकायत की, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया।”

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी न्यू इंडिया विजन को लेकर आगे बढ़ रही है और बरेली के विकास के लिए विशेष घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई, यातायात और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनता का ध्यान इनसे हटाने की कोशिश कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा वाले भगवान से ऊपर हो गए हैं... मुख्यमंत्री ने कोई नया कारखाना नहीं लगाया, बस बिजली महंगी कर दी। गरीब आज शादी-ब्याह और सोना खरीदने तक में असमर्थ हो गया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वाले ही असली भू-माफिया हैं जो गरीबों की जमीन और संपत्ति हड़प रहे हैं। यादव ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अपनी कुर्सी हिलती देख लेते हैं तो सांप्रदायिक हो जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Godrej Properties मुंबई के Marine Lines में बनाएगी लक्जरी प्रोजेक्ट, 6000 करोड़ का अनुमानित राजस्व

Numerology Prediction: 28 सितंबर 2026 को Numerology अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए ऐसा रहेगा दिन

Election Commission का SIR फैसला सामूहिक था, Pema Khandu ने राहुल गांधी के आरोपों को नकारा

नकली दवा रैकेट: अजरबैजान से लौटा मुख्य आरोपी Bengaluru Airport पर गिरफ्तार