Godrej Properties मुंबई के Marine Lines में बनाएगी लक्जरी प्रोजेक्ट, 6000 करोड़ का अनुमानित राजस्व

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड अपनी विस्तार योजना के तहत मुंबई में 2.5 एकड़ में फैली लक्जरी आवासीय परियोजना का संयुक्त रूप से विकास करेगी। इस परियोजना से करीब 6,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने दक्षिण मुंबई के मरीन लाइंस में करीब 2.5 एकड़ के प्रमुख भूखंड के लिए ‘‘विकास समझौता’’ किया है।

एमआईसीएल का गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ राजस्व साझा करने का समझौता है। एमआईसीएल समूह के प्रबंध निदेशक मनन शाह ने कहा, ‘‘दक्षिण मुंबई की मरीन लाइंस परियोजना हमेशा से हमारे खंड में सबसे प्रतिष्ठित अवसरों में से एक रही है। गोदरेज के साथ हुए इस लेनदेन से परियोजना की पूरी क्षमता का इस्तेमाल हो सकेगा।

’’ संपत्ति सलाहकार ‘इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी’ और रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी ‘सीआरई मैट्रिक्स’ के अनुसार, मुंबई में 10 करोड़ रुपये या इससे अधिक कीमत वाले लक्जरी मकानों की बिक्री इस साल की पहली छमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 18,512 करोड़ रुपये हो गई। इसमें बिक्री की मात्रा बढ़ने के साथ कीमतों में वृद्धि का भी योगदान रहा। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।

प्रमुख खबरें

देश के 7 शहरों में Housing Sales 3% बढ़कर 1 लाख पार, ANAROCK ने जारी किए आंकड़े

Asian Games Volleyball: भारत ने Hong Kong को 3-0 से हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Beauty Tips: गलत Makeup से डैमेज हो सकती है Skin, Foundation का ज्यादा इस्तेमाल बिगाड़ेगा लुक

Asian Games से बाहर होने के बाद छलका PV Sindhu का दर्द, कमियों को सुधारकर वापसी का लिया संकल्प