Delhi Blast पर इजरायल ने कर दिया तगड़ा ऐलान, फिर हुआ खेल!

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2025

एक कहावत है कि किले के दरवाजे हमेशा अंदर से ही खुलते हैं। दिल्ली के लाल किले के पास जो हुआ उसने इस खतरनाक सच को साबित कर दिया है। भारत में बैठे कुछ गद्दारों ने अपने ही देश पर आतंकी हमला किया है। भारत को बर्बाद करने के लिए एक खतरनाक पैटर्न देखने को मिला है जिसे इजराइल भी झेल चुका है। इसी को देखते हुए इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने ऐलान किया है कि हम भारत के साथ खड़े हैं। हम इस हमले की निंदा करते हैं। पहलगाम हमले के बाद ही इजराइल ने सीधे तौर पर कहा था कि हम भारतीय सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi में धमाका और चीन के पड़ोस में लैंड किया PM मोदी का खास विमान, क्या है हिमालयी देश में एंट्री का मास्टरप्लान

हैरानी की बात देखिए कि ऐसे आतंकियों को बचाने के लिए एक इंफॉर्मेशन वॉर तक शुरू कर दी गई है। हमले के बाद ऐसे लोगों के बचाव में फर्जी फैक्ट चेकर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की एक फौज तैयार कर दी गई है। इन लोगों का काम सोशल मीडिया पर आतंकी डॉक्टर्स और इंजीनियर्स के लिए एक पॉजिटिव नैरेटिव तैयार करना है। यह एक ऐसी जंग है जो भारत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है। कुछ समय पहले इजराइल के एक यूट्यूबर ने भी ऑस्ट्रेलिया के ऐसे ही दो डॉक्टर्स को पकड़ा था, जिन्होंने कैमरे पर कुबूल किया था कि वह इलाज करवाने आए सारे यहूदियों को मार देना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने Terrorism के खिलाफ अपनाया बेहद कड़ा रुख, बोले- एक एक को ढूँढ़ कर सख्त सजा देंगे

एक इजरायली एक्सपर्ट ने कहा है कि भारत ने एक ऐसे आतंकी हमले को रोका है जो ढाई लाख से ज्यादा लोगों को मार सकता था। इस इजरायली एक्सपर्ट ने कहा कि भारत ने जिस आतंकी को पकड़ा है उसके पास करीब 4 किलो रेजिन जहर था जो अमेरिका के मायामी शहर को खत्म करने के लिए भी काफी था। ब्रिटेन के एक नेता टॉमी रॉबिनसन ने लिखा कि भारत ने एक खतरनाक आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है।

प्रमुख खबरें

ऊंचा लंबा कद Remake पर बुरी तरह Troll हुए Akshay-Disha, यूजर्स बोले- Katrina का कोई मुकाबला नहीं

CJP प्रमुख अभिजीत दिपके 6 जून को आएंगे भारत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

Mood Swings और Mental Stress का रामबाण इलाज, ये योगासन देंगे Instant Relief

Top 10 Breaking News 1 June 2026 | The Grand Expansion of West Bengal Power | Surya Chauhan Murder Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें