By अंकित सिंह | Jun 10, 2025
पूर्व सीएम आतिशी को दिल्ली पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया जब वह कालकाजी के भूमिहीन कैंप में तोड़फोड़ विरोधी प्रदर्शन में शामिल थीं। आतिशी ने मंगलवार को दावा किया कि कालकाजी स्थित भूमिहीन कैंप में तोड़फोड़ अभियान से पहले बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा झुग्गी-झोपड़ी कैंप में स्थित घरों पर बेदखली के नोटिस चिपका दिए गए हैं, जिनमें "अतिक्रमणकारियों" को तीन दिन के भीतर स्थान छोड़ने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई है।
गुप्ता ने रविवार (8 जून, 2025) को कहा था कि अधिकारी अदालतों द्वारा जारी किए गए ध्वस्तीकरण आदेशों के खिलाफ नहीं जा सकते हैं और इस बात पर जोर दिया कि विस्थापित निवासियों को आवास प्रदान किया गया है। यह टिप्पणी विपक्षी आप द्वारा दक्षिणी दिल्ली में बारापुला के पास मद्रासी कैंप झुग्गी बस्ती को ढहाने और शहर के अन्य हिस्सों में इसी तरह के ध्वस्तीकरण अभियान की आलोचना के बीच आई है।