दिल्ली कैपिटल्स का ये गेंदबाज IPL से हुआ बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

कोलकाता।दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज हर्षल पटेल दायें हाथ में फ्रेक्चर होने के कारण आईपीएल के बचे हुए सत्र में नहीं खेल पायेंगे। टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने गुरूवार को यहां इसकी घोषणा की। उन्होंने मैच पूर्व आयोजित कांफ्रेंस में कहा, ‘‘एक अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में उनके दायें हाथ में फ्रेक्चर हो गया था।हमें इस फ्रेक्चर को पता करने में कुछ दिन लग गये। उनके कुछ एक्स-रे हुए हैं। वह तीन-चार हफ्तों के लिये बाहर हो गये हैं, जिसका मतलब है कि वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गये हैं। हमें उनकी जगह किसी को ढूंढना होगा।’’

पटेल इस सत्र में दिल्ली की टीम के छह में से दो मैचों में खेले थे, उन्होंने केकेआर के खिलाफ टाई मैच में 40 रन देकर दो विकेट चटकाये थे जिसे दिल्ली ने सुपरओवर में जीता था। उन्होंने मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 14 रन से मिली हार वाले मैच में 37 रन लुटाये थे और कोई विकेट नहीं झटका था। पोंटिंग ने कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मंजोत कालरा के भी हाथ में हल्की चोट है और उन्हें फिटनेस परीक्षण से गुजरना होगा। 

प्रमुख खबरें

TN Assembly का ऐतिहासिक फैसला, NEET Resolution पास कर विजय सरकार ने Social Justice की ओर बढ़ाया कदम

Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe

Sukhbir Badal का केजरीवाल को ओपन चैलेंज, पेपर लीक और Job Scams पर पंजाब के किसी भी University में करें बहस

Jharkhand Assembly स्थगित: छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई से BJP का भारी हंगामा