WPL 2023 में Delhi Capitals और Mumbai Indians में से किसके सिर सजेगा ताज, फाइनल में जीतकर कौन रचेगा इतिहास

By रितिका कमठान | Mar 26, 2023

महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को शाम 7.30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सफलतापूर्वक पहले दिलली कैपिटल्स ने और फिर मुंबई इंडियंस ने जगह बनाई है। दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था, जिसके लिए उसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी थी।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी दिल्ली कैपिटल्स के खाते में कोई खिताब नहीं गया है ऐसे में महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीतकर दिल्ली की टीम इतिहास जरुर रचना चाहेगी। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में भी मुंबई इंडियंस की टीम काफी दमदार और मजबूत टीम मानी जाती है। आईपीएल में मुंबई ने पांच बार ट्रॉफी उठाई है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की महिला टीम भी पुरुष टीम की बराबरी करना चाहेगी।

गौरतलब है कि फाइनल में पहुंचने वाली दोनों ही टीमें काफी मजबूत है। लीग के दौरान मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने ही दमदार प्रदर्शन किया है। मुंबई ने शुरुआती पांच मुकाबलों को लगातार जीतकर ना सिर्फ इतिहास रचा बल्कि ये भी जताया कि मुंबई की टीम खिताब जीतने के लिए पूरी तरह से योग्य है। हालांकि ग्रुप स्टेज में अंत के मुकाबलों में हार का सामना करने के कारण पॉइंट्स टेबल में मुंबई पिछड़ गई और उसे एलिमिनेटर मुकाबला खेलना पड़ा।

मुंबई की ये खिलाड़ी कर सकती हैं कमाल
मुंबई इंडियंस की टीम में कई खिलाड़ी हैं जो फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर टीम को जीताने में अहम भूमिका निभा सकती है। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर ब्रंट का नाम भी शामिल है। लीग के दौरान हरमनप्रीत ने कुल तीन अर्धशतक जड़े है। हालांकि वो अभी फॉर्म में नहीं है। मगर उनसे फाइनल मुकाबले में कप्तानी पारी और अच्छे खेल की उम्मीद है। 

वहीं ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज ने 258 रन बनाते हुए और 13 विकेट झटके है। यास्तिका भाटिया ने बल्ले के दम पर टीम को जीत दिलाई है। वहीं नेट साइवर ब्रंट ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है। वो 10 विकेट हासिल करने के अलावा 272 रन बना चुकी है। मुंबई के पास सायका इशाक (10विकेट), इस्सा वोंग (13 विकेट) और एमेलिया केर (12 विकेट) जैसी बेहतरीन गेंदबाज है जो बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा चुकी है।

दिल्ली के लिए मेग करेंगी कारनामा
दिल्ली की टीम ने लगातार दमदार खेल दिखाते हुए मुंबई जैसी मजबूत और खिताब की दावेदार टीम को पछाड़ते हुए सबसे पहले फाइनल में जगह बनाई जो टीम के लिए बड़ी उपलब्धि थी। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजान कैप ने टूर्नामेंट के दौरान दमदार खेल दिखाया है। मेग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 विश्व कप खिताब भी अपने नाम किया था। ऐसे में कप्तान के तौर पर मेग से काफी उम्मीदें है।

मेग लेनिंग ने पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले का दम दिखाया है। उनके बल्ले से सर्वाधिक रन 310 निकले है। वहीं मारिजान कैप और एलिस कैप्सी ने भी धमाका किया है। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे और राधा यादव टूर्नामेंट में खास धमाल नहीं मचा सकी है मगर फाइनल मुकाबले में टीम को ट्रॉफी जिताने के लिए उन्हें भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

लीग स्टेज में दो बार आमने सामने थी टीमें
लीग स्टेज में भी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हो चुकी है। इस दौरान पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत की लय को बरकरार नहीं रख सकी थी और दिल्ली की टीम ने उसे नौ विकेट से हराकर बदला लिया था। दोनों ही टीमों ने पॉइंट्स टेबल पर 12 अंक हासिल किए थे। 

ऐसे में दोनों के बीच फाइनल मुकाबला बेहद टक्कर का होने वाला है। वहीं इस मैदान पर यानी ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के तीन मुकाबले हुए है जिसमें से दो में उसे जीत मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस भी इस मैदान पर तीन मुकाबले खेल चुकी है जिसमें से सभी उसने अपनी झोली में डाले है।

ये हो सकती हैं टीमें
मुंबई इंडियंस
हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी,  जिंतिमनी कालिता, सायका इशाक

दिल्ली कैपिटल्स
मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कैप, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव 

प्रमुख खबरें

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना