IPL 2026 | जीत के जश्न के बीच Delhi Capitals को झटका: कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

By रेनू तिवारी | May 12, 2026

पंजाब किंग्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में खुशी का माहौल है, लेकिन इस बीच कप्तान अक्षर पटेल के लिए एक बुरी खबर आई है। धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) के कारण आईपीएल प्रशासन ने अक्षर पटेल पर भारी जुर्माना लगाया है। सोमवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने ओवर पूरे करने में विफल रही।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu के मुख्यमंत्री विजय का पहला आदेश, दिल्ली तक हिल गयी कुर्सियां! जानें पहली ही बॉल पर कैसे मारा सिक्स!

आईपीएल की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम, धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’

इसमें आगे कहा गया है, ‘‘धीमी ओवर गति से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ दिल्ली की टीम अंक तालिका में अभी सातवें स्थान पर है। उसका अगला मैच रविवार को नयी दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

अगली चुनौती: राजस्थान रॉयल्स

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब हर मैच 'करो या मरो' की स्थिति वाला है। टीम का अगला मुकाबला रविवार को अपने घरेलू मैदान नई दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। टीम को न केवल जीत हासिल करनी होगी, बल्कि ओवर रेट जैसी तकनीकी गलतियों से भी बचना होगा ताकि कप्तान और खिलाड़ियों पर भविष्य में कोई प्रतिबंध न लगे। 

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty