दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी टेंशन! अंगुली में फ्रैक्चर के कारण IPL से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा दायें हाथ् की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र से बाहर हो गये। मिश्रा को शारजाह में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दौरान यह चोट लगी थी। तीन अक्टूबर को खेले गये इस मैच में 37 साल का यह खिलाड़ी नीतीश राणा का कैच लपकने की कोशिश में चोटिल हो गया था। उन्होंने दर्द के बावजूद अपनी गेंदबाजी पूरी की और इस दौरान खतरनाक शुभमन गिल का विकेट भी लिया। मिश्रा के प्रबंधन कार्य को देखने वाली टीम के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ मिश्रा अनामिका अंगुली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जाहिर है, यह बहुत ही निराशाजनक खबर है। वह दिल्ली कैपिटल्स की योजनाओं का अभिन्न अंग थे।’’

प्रमुख खबरें

China Nepal Floods: सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ से 359 मौतें, 288 भारतीय लापता

Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत पर बरसेगी मां की असीम कृपा, जानें Importance और कलश स्थापना के नियम

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को भद्रा मुक्त शुभ मुहूर्त, जानें Rakhi बांधने का सटीक Time और Rituals

China ने Tibet Nepal Border पर जारी किया लेवल 4 अलर्ट, अवरोधक झील से बाढ़ का खतरा