Delhi: अगले 20 दिनों में युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान, CM बोलीं- अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई

By अंकित सिंह | May 01, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को स्कूलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया और कहा कि शहर में अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में 20 दिवसीय सघन सफाई अभियान शुरू करने की घोषणा की और कहा कि शुक्रवार से शुरू होने वाले अभियान के तहत सड़कों, सार्वजनिक स्थलों की दिन में दो बार सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य बड़े पैमाने पर कचरा अलग-अलग करना, अतिक्रमण हटाना और शुक्रवार से शुरू होने वाले अभियान के दौरान दैनिक निगरानी और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना है।

इसे भी पढ़ें: Delhi में पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के निर्देश जारी, CM Rekha Gupta ने कहा-केंद्र के निर्देश हुए लागू

रेखा गुप्ता ने साफ तौर पर कहा कि सरकार अतिक्रमण और कूड़ा डंपिंग को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। फुटपाथ, सड़क, पार्क और बाजारों से अवैध डंपिंग, अतिक्रमण, कूड़ा-कचरा और मलबा सख्ती से हटाया जाएगा। विभागों के बीच जो आरोप-प्रत्यारोप का खेल चलता था, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी शौचालय, नालियों और सीवर की सफाई को प्राथमिकता देंगे। सभी बाजारों, धार्मिक स्थलों, संस्थानों, मंदिरों, गुरुद्वारों, विवाह स्थलों और अन्य किसी भी स्थान पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अब अगर व्यवस्था में कोई कमी है तो उसकी जिम्मेदारी उस वरिष्ठ अधिकारी की है जो अपने पूरे क्षेत्र के लिए जिम्मेदार है। 

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ