CM केजरीवाल ने राजेंद्र नगर में किया रोड शो, बोले- लड़ते रहते हैं भाजपा विधायक, काम चाहिए तो AAP को वोट दें

By अनुराग गुप्ता | Jun 17, 2022

नयी दिल्ली। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के समर्थन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोगों से विनती करने आया हूं जितने अंतर से पिछली बार जिताया था उससे ज्यादा अंतर से इस बार जिताना है। भाजपा को वोट देने का कोई फायदा नहीं है, वे कुछ काम नहीं करा सकते, वे 24 घंटे हमसे लड़ते रहते हैं। 

लड़ते रहते हैं भाजपा विधायक

उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा के विधायक जीते हैं, सिर्फ़ लड़ते रहते हैं। मुझे लड़ना नहीं आता, सिर्फ़ काम करना आता है। आपके सारे काम करा दूंगा। राजेंद्र नगर के सारे कामों की गारंटी लेकर जा रहा हूं और जो मैं कहता हूं वो मैं करता हूं। सरकार भी हमारी है। काम करना हो तो हमको वोट दे देना। उन्होंने कहा कि झाड़ू का बटन इतनी बार दबाना की बटन ही ख़राब हो जाए।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 2 साल पहले विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने आम आदमी पार्टी का जमकर समर्थन किया था और हमें जमकर वोट दिया था। उसका मैं तहे दिन से शुक्रियाअदा करता हूं। पिछले 7 साल में दिल्ली में ख़ूब काम हुए हैं। आज पूरे देश के सामने दिल्ली वालों को ये कहने में फ़क्र होता है कि मैं दिल्ली वाला हूं। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को चुनाव है। ऐसे में एक बार फिर से झाड़ू का बटन दबाकर हमको अपना प्यार और विश्वास देना। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में विपक्ष पर केजरीवाल ने कसा तंज, पूछा- क्या मान साहब अपने साथ गैंगस्टर लाए हैं? 

गौरतलब है कि राजेंद्र नगर सीट पर 23 जून को उपचुनाव होने जा रहा है और मतगणना 26 जून को होगी। इस सीट से पिछले दो बार से लगातार आम आदमी पार्टी जीत हासिल करती आ रही है और इस बार पार्टी ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रमुख खबरें

CREA रिपोर्ट: Delhi में सुधरी हवा, 10 सबसे प्रदूषित शहरों में Haryana के 5 शामिल

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह